जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन, ग्रामीणों ने प्राधिकरण पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

ख़बर शेयर करें

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि प्राधिकरण ने गौलापार क्षेत्र को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है, लेकिन वहां कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। यदि कोई व्यक्ति रोज़गार के लिए छोटा-सा टिन शेड या दुकान बनाना चाहता है, तो उसे प्राधिकरण से नक्शा पास करवाना पड़ता है। फिर भी, प्राधिकरण अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा नहीं कर रहा। ग्रामीणों ने बताया कि गौलापार में सड़क दुर्घटनाएं आए दिन हो रही हैं, लेकिन कहीं भी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। सड़कें टूटी हैं और बरसात में नालों का पानी लोगों की जमीन को बर्बाद कर रहा है। लावारिश पशुओं ने ग्रामीणों की खेती को नष्ट कर दिया है। इसके अलावा, नए विद्युत कनेक्शनों पर भी रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया और नए विद्युत कनेक्शन शुरू नहीं किए गए, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

गौलापार स्थित सुल्तान नगरी के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्राधिकरण पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि प्राधिकरण ने गौलापार क्षेत्र को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है, लेकिन वहां कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। यदि कोई व्यक्ति रोज़गार के लिए छोटा-सा टिन शेड या दुकान बनाना चाहता है, तो उसे प्राधिकरण से नक्शा पास करवाना पड़ता है। फिर भी, प्राधिकरण अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा नहीं कर रहा। ग्रामीणों ने बताया कि गौलापार में सड़क दुर्घटनाएं आए दिन हो रही हैं, लेकिन कहीं भी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। सड़कें टूटी हैं और बरसात में नालों का पानी लोगों की जमीन को बर्बाद कर रहा है। लावारिश पशुओं ने ग्रामीणों की खेती को नष्ट कर दिया है। इसके अलावा, नए विद्युत कनेक्शनों पर भी रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में धूम धाम से मनाई पंत जयंती, भारत माता के जयकारों से गुंजा नगर

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया और नए विद्युत कनेक्शन शुरू नहीं किए गए, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page