भवाली निगलाट में केवाईसी कैम्प का ग्रामीणों ने उठाया लाभ

ख़बर शेयर करें

भवाली। इण्डेन गैस सर्विस की ओर से शुक्रवार को केवाईसी कैम्प लगाया गया। ग्रामीणों ने भारी संख्या में कैम्प का लाभ उठाया। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि ग्रामीण केवाईसी कराने के लिए परेशान हो रहे थे। घर के काम छोड़ लोग गैस कार्यालय में जाकर घण्टो लाइन में लगने को मजबूर थे। कहा कि परेशानी के चलते कैम्प लगाने की मांग की गई थी। बुधवार को कैम्प लगाकर 90 लोगो की केवाईसी की गई। कहा अगर लोगो को परेशानी होगी तो फिर कैम्प लगाया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page