रामगढ़ में काटे बांज के हरे पेड़, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

ख़बर शेयर करें

भवाली। मल्ला रामगढ़ क्षेत्र में बांज के हरे पेड़ काटने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने वन विभाग पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। जहां पेड़ कटे पाए गए हैं। वही ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुँचकर जल्द कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नही की गई तो उन्हें धरना प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ेगा। कहा रामगढ़ अपनी आबोहवा के लिए पर्यटकों के दिल मे बसता है, लेकिन लोग अपने स्वार्थ के लिए हरे पेड़ो की बली दे रहे हैं। ग्राम प्रधान रेखा जोशी ने बताया कि करीब 40 पेड़ काटे गए हैं। वह विभाग पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कहा कि वही नीचे जल स्रोत है ,जिससे ग्रामीण जनता वर्षो से पानी पी रही है। पेड़ काटने से जल स्रोत सूखने का भी खतरा बन गया है।
वह क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि मोके पर टीम को भेज मुआयना करवाया है। जमीन मालिक को फोन बुलाया गया है। सर्वे रिपोर्ट के बाद चालानी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान वन विभाग के वन दरोगा, जगदीश चन्द्र जोशी, त्रिलोक सिंह साही, ग्राम प्रधान रेखा जोशी, समाजसेवी नवाब हुसैन, मनोज हार्नवाल, पंकज हार्नवाल, नरेंद्र दरमवाल, सरपंच अभिषेक जोशी, अक्षत पाण्डे आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page