भवाली। घोड़ाखाल भवाली सड़क का काम दोपहर में करने पर ग्राम प्रधान गणेश जोशी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इन दिनों पर्यटक सीजन चल रहा है। विभाग को दोपहर में सड़क का काम करने का ख्याल आया है। जिससे दिन भर लंबा जाम लग रहा है। उन्होंने कहा कि कारोबारी पर्यटन सीजन पर निर्भर रहते हैं। गोल्ज्यू मन्दिर घोड़ाखाल आने वाले पर्यटक भी जाम से परेशान हैं। कहा कि ग्रामीणों के साथ मिल्क जल्द संबंधित विभाग को दिन में काम नही करने को ज्ञापन सौपा जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

