ग्राम प्रधान ने पाइपलाइन के कार्य को रोकने के लिए एसडीएम को सौपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

भवाली। जाबर के पानी को पाईपलाइन से भवाली नगर पालिका में ले जाने का सिरोड़ी के ग्रामीण विरोध कर रहे है। बुधवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट की अगुवाई में एसडीएम कैंची धाम को ज्ञापन सौप कार्य को रोकन व स्थलीय निरीक्षण की मांग की।
बुधवार को ग्राम प्रधान सिरोड़ी नीमा बिष्ट ने एसडीएम धारी को कार्य को रुकवाने के लिए एक पत्र सौपा है। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने बताया जाबार नाले के पानी से ग्रामपंचायत सिरोड़ी के तोक मछलीडिग्गी, मटेला, उनेडी के ग्रामवासी खेती से ही अपनी आजीविका का निर्वहन करते है। लगभग 60 वर्षों से इस नाले का पेयजल एवं सिंचाई के लिए प्रयोग कर रहे है। उक्त जाबर नाले से ही जल जीवन मिशन के कनेक्शन समीपवर्ती तोको में दिए गए है। जो उक्त ग्रामपंचायतों में स्थित तोको का एक मात्र जल संसाधन है। इसके अतिरिक्त कई किलोमीटर दूर तक कोई श्रोत नहीं है। उन्होंने बताया इस सम्बंध में एसडीएम कैंची वीसी पंत को पत्र सौप ग्रामवससियों की समस्या पर त्वरित कार्यवाही कर कार्य रोकने व उक्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने की मांग की है। इस दौरान ग्राम सभा के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page