विजय नाथ शुक्ला को नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण सचिव बनाया

ख़बर शेयर करें

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ऐन पहले प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अफसरों समेत दस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इस संबंध में बुधवार देर रात कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए।

आदेश के अनुसार, सचिव एचसी सेमवाल से मानवाधिकार आयोग सचिव का दायित्व हटाते हुए यह जिम्मेदारी दीपेंद्र कुमार चौधरी को सौंपी है। समाज कल्याण निदेशक आशीष भटगाईं को निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय और मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर विवि की जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय काडर के अपर सचिव अतर सिंह से गृह विभाग हटा दिया है।पीसीएस अधिकारी मोहम्मद नासिर से पंतनगर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें डॉ.आरएस टोलिया प्रशासनिक अकादमी नैनीताल का संयुक्त निदेशक बनाया है। वहीं, पंकज उपाध्याय को सचिव जिला विकास प्राधिकरण यूएसनगर के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह को नादेही चीनी मिल का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

कौस्तुभ मिश्र से यूएसनगर जिला विकास प्राधिकरण सचिव का दायित्व हटा दिया गया है। हरिद्वार के एसडीएम जितेंद्र कुमार को नगर निगम रुड़की का नगर आयुक्त जबकि विजय नाथ शुक्ला को नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण सचिव और महाप्रबंधक केएमवीएन बनाया है। शुक्ला से रुड़की नगर निगम के आयुक्त और डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी वापस ली है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page