विजिलेंस ने पटवारी को 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने जनपद नैनीताल की धारी तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्मल बोरा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला धारी तहसील के मौड़ा गांव का है, जहां शिकायतकर्ता अपनी भूमि की नाप-जोख (पैमाइश) कराने के लिए पटवारी के पास गया था। आरोप है कि काम के एवज में पटवारी द्वारा 30 हजार रुपये की अवैध मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाते हुए इसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दी, जिसके बाद विजिलेंस ने गोपनीय जांच कर आरोपों की पुष्टि की और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर ट्रैप टीम का गठन किया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ में पर्यटन के साथ स्थानीय विकास की नई राह,छोटे से गांव में होटल ने स्थानीय युवाओं को दिया रोजगार का अवसर

​योजना के तहत 26 सितंबर को सतर्कता टीम ने धारी तहसील परिसर में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी निर्मल बोरा को 30 हजार रुपये की राशि सौंपी, घात लगाकर बैठी विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा। आरोपी पटवारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ त्वरित कदम उठाने पर विजिलेंस विभाग के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page