उप-प्रधान पंकज रावत ने ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
भवाली। ग्राम पंचायत डहरा के नवनिर्वाचित उप-प्रधान पंकज रावत ने ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ग्राम पंचायत में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विकास योजनाओं को गति देने पर विचार-विमर्श हुआ। उप-प्रधान पंकज रावत ने कहा कि वह ग्रामवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के सहयोग से विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने पंकज रावत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि ग्राम पंचायत का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

