कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष जया भाजपा में शामिल

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लगा है, उत्तराखंड कांग्रेस की महिला उपाध्यक्ष जया बिष्ट ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली है। जया बिष्ट 2002, और 2007 में नैनीताल विधानसभा से चुनाव लड़ी थी, लेकिन हार गई थी, जिला पंचायत सदस्य रही हैं।
एन डी तिवारी सरकार में समाज कल्याण विभाग में राज्यमंत्री रही और वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हैं लेकिन मोदी सरकार के उत्तराखंड के कार्यों को देखकर आज़ सैकड़ो समर्थको के साथ उन्होंने भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में भाजपा ज्वाइन कर ली है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page