उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 25 जून को तीन दिवसीय भ्रमण पर नैनीताल पहुँचेंगे

ख़बर शेयर करें
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 25 जून को तीन दिवसीय भ्रमण पर नैनीताल आ रहे है। 
     जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राॅय ने बताया कि उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 25 जून बुधवार को बरेली एयरपोर्ट से प्रातः 8ः50 बजे प्रस्थान कर प्रातः 9ः30 बजे आर्मी हैलीपेड हल्द्वानी पहुचेंगे जहां से कार द्वारा नैनीताल को प्रस्थान करेंगे। इसे पश्चात  प्रातः 11 बजे कुमाऊ विश्वविद्यालय नैनीताल के स्थापना समारोह में मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम राजभवन नैनीताल में करेंगे। 
    उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ 27 जून को प्रातः 9ः50 बजे राजभवन से कार द्वारा प्रस्थान कर 10 बजे शेरवुड कालेज के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा 11 बजे शेरवुड कालेज से कार द्वारा प्रस्थान कर 12ः30 बजे आर्मी हैलीपेड हल्द्वानी पहुचेंगे जहां से बरेली एयरपोर्ट को रवाना होंगे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
Ad Ad

You cannot copy content of this page