भवाली भीमताल रोड़ में 61 साल पहले बने पुल में दौड़ रहे वाहन

ख़बर शेयर करें
  • भीमताल भवाली मार्ग में गोलूधार के पास टू लेन पुल बनाने की मांग

भवाली। भीमताल भवाली मोटर मार्ग में आज भी 1964 में बनाये पुल के भरोसे वहनो को दौड़ाया जा रहा है। संकरा पुल होने से बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। गोलूधार में पुल की क्षमता व चौड़ाई कम होने के चलते हमेशा जाम की स्थिति रहती है। पुल भवाली भीमताल सीमा को आपस में जोड़ता है। पुल काफी संकरा होने के चलते एक बार में एक ही वाहन वहां से गुजरता है। स्थानीय लोग लंबे समय से पुल के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं। मोटर मार्ग के पुल से दिन भर हजारों की संख्या में नैनीताल समेत अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ को वाहन गुजरते हैं। इन दिनों पर्यटन सीजन के चलते सैलानियों की भीड़ उमड़ी है, पुल से एक बार मे एक वाहन के गुजरने की क्षमता होने के चलते हर वक्त वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। इससे सैलानियों समेत विकास भवन के कर्मचारियों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भाजपा नेता एवं व्यापारी अखिलेश सेमवाल ने बताया गोलूधार गधेरे में बना पूल संकरा होने के चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल से एक बार में एक ही वाहन गुजर सकता है। जिससे वह काफी पुराना हो चुका है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से पुल टू लेन के निर्माण की मांग की है। जिससे आगामी समय मे पर्यटन को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़े। बताया इस लोनिवि मंत्री को पत्र भेजेंगे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
Ad Ad

You cannot copy content of this page