पोषण वाटिका के लिए सब्जी पौध वितरण
कृषि विज्ञान केन्द्र, ज्योलीकोट, नैनीताल द्वारा दिनांक 19.03.2024 को केन्द्र के सभागार में अंगीकृत ग्राम- दागढ़ की महिलाओं को पोषण वाटिका के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डा. सी. तिवारी द्वारा की गई साथ ही महिलाओं को तैयार सब्जी पौध को ट्रे से निकाल कर खेत में लगाने की वैज्ञानिक जानकारी एवं अपनायी जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डा. बलवान सिंह द्वारा महिलाओं को गृह वाटिका में जैविक खाद के प्रयोग के बारे में बताया गया। डा. सुधा जुकारिया एवं डा. शशि तिवारी द्वारा पोषण वाटिका की लाभ एवं लागत अनुपात की गणना के बारे में बताया गया। प्रत्येक महिला को मैरो कददू, गोल कददू, ककड़ी, करेला एवं लौकी 10-10 पौधे अपने गृह वाटिका में लगाने के लिए दिये गये एवं समय-समय पर पौधों की बढ़वार एवं आने वाली वाली समस्याओं के बारे में केन्द्र को अवगत कराने के लिए निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में कुल 25 महिलाओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन एवं पौध वितरण में श्रीमती कमला सत्यपाल, श्री महिपाल चन्द्र लोहनी, श्रीमती गोविन्दी एवं श्री कुन्दन सिह जीना का विशेष सहयोग रहा
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

