भवाली में वाल्मीकि समाज ने अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि रखने का किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

भवाली। महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या एयरपोर्ट का नाम रखने का वाल्मीकि समाज ने स्वागत किया। नगर के तृतीक्षा चिल्ड्रन पार्क में समाज ने मिष्ठान वितरण किया। एक दूसरे के मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वाल्मीकि समाज सरपंच सतीश वाल्मीकि ने संबोधित कर कहा कि अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट रखने का वाल्मीकि समाज स्वागत करता है। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज का नाम ऊपर किया है। कहा कि प्रधानमंत्री आने वाले दिनों में श्री राम मंदिर के पास महर्षि वाल्मीकि मंदिर भी बनाएंगे। इस बात का विश्वास है। इस दौरान पंकज अद्वेती, सतीश वाल्मीकि, मुनीराज, रिंकू, रोहित, राजा राम, सुभाष, दीपू, गौरव, लक्ष्मी, क्रांति, बबली, विजय, कृष, वीरेंद्र कुमार, राम प्रसाद, लाल साह, आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page