भवाली। नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वाल्मीकि प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रकट उत्सव के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। वाल्मीकि सभा अध्यक्ष राजन लाल ने बताया किगुरुवार से नगर में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस, स्वर्ण जयंती के अवसर पर अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा। 27 को विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन होगा। 28 को सुबह 11 बजे से भगवान वाल्मीकि की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। सेनिटोरियम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के बाद रानीखेत रोड़ मंदिर में समापन होगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

