भवाली में 28 को भव्य रूप से मनाया जाएगा वाल्मीकि प्रकट उत्सव

ख़बर शेयर करें

भवाली। मंगलवार को रानीखेत रोड़ वाल्मीकि मन्दिर में एक आम सभा का आयोजन किया गया। 2022-23 के आय व्यय का ब्यौरा व नई कार्यकारिणी बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। सभा की अध्यक्षता सतीश सरपंच ने की। सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि पुरानी कार्यकारिणी ही प्रकट उत्सव मनाने का कार्य करेगी। वाल्मिकी सभा अध्यक्ष राजन लाल वाल्मिकी ने बताया कि हर वर्ष को तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ 28 अक्टूबर को वाल्मीकि प्रकट उत्सव मनाया जाएगा। जिसके लिए मंगलवार को एक आम सभा की बैठक कर ली गई है। समाज के लोगों व नगर वासियों के सहयोग से इस बार भी भव्य प्रकट उत्सव मनाया जाएगा। संचालन वीरेंद्र कुमार प्रधान ने किया।
इस दौरान सचिव रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष धीरज कुमार, संरक्षक पंकज अद्वेती राजा राम, जयवीर, सुभाष, छोटे लाल मुखीया, बाबू लाल,, संता लाल, काली चरण, राकेश, लाल साह, गणेश, दीपू, जगमोहन, कामली, मोहित, यश, अमन, हर्षित, सनशू, अजय, अमन, मदन, विक्की, जगमोहन, विवेक, सुनील, संजय, निशांत, इशांत आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page