उत्तरकाशी टनल सुबह टूट गया, 60 मजदूरों का हो रहा रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी-(उत्तरांखड)- ब्राह्मखाल – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन टनल का एक छोर (सिलक्यारा की तरफ) से आज प्रातः में अचानक टूट गया है। जिसमें सिफ्ट चेंजिग के दौरान 40 से 60 के करीब मजदूर अन्दर फंस गये है। घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा तुरन्त मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, आपातकालीन 108 व निर्माणाधीन टनल में कार्यदायी संस्था NHIDCL की मशीनरी मौके पर बोरवेलिंग व टनल खुलवाने का कार्य कर रहें। टनल में मजदुरों के लिये पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेण्डर होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एक और ऑक्सीजन पाइप भी टनल के अंदर पहुंचा दिया गया है, टनल के अंदर सभी मजदूर सुरक्षित हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page