भवाली। उत्तराखण्ड राज्य के 24वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में गुरुवार को उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में विशेष स्वच्छता अभियान’ विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में निदेशक हरीश कुमार गोयल ने विशेष स्वच्छता अभियान पर व्याख्यान दिया। एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने, बिखरे प्लास्टिक तथा पॉलिथीन को एकत्र कर डिस्पोजल बैग में भर कर रिसाइकल प्लांट तक पहुचाने को कहा गया। अपर निदेशक मनीन्द्र मोहन पाण्डेय द्वारा स्वच्छता विषय पर बोलते हुए बताया गया कि आज के प्ररिपेक्ष्य में प्रकृति के साथ सन्तुलन बनाना आवश्यक है। सम्बोधन के दौरान उनके द्वारा यह भी कहा गया कि बढ़ते प्लास्टिक एवं इलैक्ट्रॉनिक्स कचरे को कम करने की आवश्यकता है। अन्य प्रशिक्षुगणों ने स्वच्छता को मानवीय जीवन का हिस्सा बनाये जाने एवं जीवन के बदलते स्वरूप में स्वच्छता के प्रति वचनवद्वता की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी गोविन्द्र बी. कापडी द्वारा किया गया। इस दौरान अकादमी के निदेशक हरीश कुमार गोयल, अपर निदेशक मनीन्द्र मोहन पाण्डेय, संयुक्त निदेशक संदीप कुमार सहायक निदेशक भूपेन्द्र सिंह शाह सहित अकादमी में प्रशिक्षणरत न्यायिक अधिकारीगण एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

