उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा देवभूमि उद्यमिता योजना देगी युवाओं को नए रोजगार

ख़बर शेयर करें

-31 मार्च तक चलाए जाएंगे उद्यमिता योजना को लेकर कार्यक्रम

भवाली। उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग की महत्वांकाशी देवभूमि उद्यमिता योजना के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ हरेश राम ने अहमदाबाद गुजरात मे भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद गुजरात से छ दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे है। डॉ हरेश राम ने बताया कि सरकार की इस योजना का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता के प्रति आकर्षित करना है। स्टार्टअप एवं नवाचार के प्रति जागरूक करना है। छात्रों को स्टार्टअप प्रारम्भ करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार सीड़ फण्ड देकर वित्तीय सहायता करेगी। यह योजना आत्मनिर्भर भारत बनाने की एक पहल है। इस कार्य का प्रारम्भ उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को साथ लेकर किया जा रहा है। छात्रों को उचित दिशा निर्देश देने के लिए मेरे द्वारा पूर्ण सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे।कहा कि प्रदेश व क्षेत्र के युवाओं में उद्यमिता के प्रति जागरूकता की यह एक पहल है। उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद द्वारा देवभूमि उद्यमिता योजना की एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। आगामी वर्ष में 31 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ एच, एस भाकुनी, डॉ संध्या गड़कोटी, डॉ निर्मला रावत, वरिष्ठ सहायक कवीन्द्र प्रसाद, कनिष्ठ सहायक कु दीप्ति कुमारी, श्री गणेश सिंह विष्ट, श्री कमलेश डोबाल, श्री प्रेम भारती तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page