उत्तराखंड बड़ी खबर यमनोत्री में दरका पहाड़, यात्रियों के फंसे होने की आशंका

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। भारी बारिश के बीच प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। सोमवार दोपहर यमुनोत्री धाम को जाने वाले जानकीचट्टी-पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास अचानक पहाड़ दरक गया, जिससे भारी मलबा रास्ते पर आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

इस हादसे के समय कई यात्री मार्ग पर मौजूद थे और उनमें से कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक यात्री को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए जानकीचट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भेजा गया है की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। एहतियातन यात्रा मार्ग पर फिलहाल आवाजाही रोक दी गई है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि मौसम साफ होने तक यात्रा मार्ग पर जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page