आदमखोर गुलदार को तत्काल मारने के आदेश करे, डॉ हरीश सिंह बिष्ट

ख़बर शेयर करें


आदमखोर गुलदार को तत्काल मारने के आदेश करे डाo हरीश सिंह बिष्ट
ब्लॉक भीमताल में लगातार लोगो को गुलदार अपना निवाला बना रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में लगातर हो रहे गुलदार हमले से ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने नरभक्षी आदमखोर गुलदार घोषित कर इसे तत्काल जिलाधिकारी से मारने के आदेश जारी करवाने की मांग की है गुलदार ने ग्राम पंचायत पिनरो में दो महिलाओ पर हमला कर पुष्पा देवी पत्नी भोला दत्त को मार दिया व दूसरी महिला को घायल कर दिया विगत दिनों ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसैला में बाघ द्वारा इंद्रा देवी पत्नी मोहन चन्द्र बेलवाल पर हमला कर मारा पूरे छेत्र के ग्रामीणों में गुलदार का भय है गुलदार की धमक पांडे गांव, जंगलिया गांव शिमाला, बनना पिनरो, अल्चोना , दुदली, देवनगर, ताड़ा में निरंतर ग्रामीणों को दिख रही है ग्रामीण भय में है प्रमुख ने सभी छेत्र वासियों से सावधानी बरतने की अपील की। गुलदार के भय से ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों हेतु घरों से बाहर नही निकल पा रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों में इन घटना दुखद व चिंताजनक है साथ ही लगातार ग्रामीण पर हमले होने से विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश नहीं दिए तो मजबूर होकर पूरे ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों व ग्रामिणो के साथ वन विभाग व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page