भवाली में अंधड़ से सड़क में तारों पर लटका यूनिपोल, दुर्घटना टली

ख़बर शेयर करें
  • आधी से सड़क के बीच गिरा पेड़

भवाली। शनिवार देर रात आधी तूफान से भीमताल सड़क में लगा यूनिपोल आचानक गिर गया। पास से गुजर रहे तारो में यूनिपोल लटक गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वही अंधड़ से सड़क के बीच पेड़ गिरने से लोग परेशान रहे। स्थानीय दुकानदार अफ़सर अली ने बताया कि वह आधी तूफान के समय जल्दबाजी में सड़क से गुजर रहे थे, आचानक सर के ऊपर से कुछ गिरने की आवाज आई, जब तक कुछ समझ पाते पोल तारो में लटक गया। वही तेज बारिश से सड़क के बीच पेड़ गिरने से आधा घण्टा सड़क में जाम लग गया। लोग एक छोर से गाड़िया निकालते रहे। तूफान के चलते दो पहिया वाहन चालक दुकानों में घुसकर बचने लगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page