शराब बार के खिलाफ खत्याड़ी के लोगों का आक्रोश केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को भी झेलना पड़ा। सोमवार रात अल्मोड़ा सर्किट हाउस जा रहे अजय टम्टा का काफिला लोगों ने खत्याड़ी के पास रोक लिया। मंत्री के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
सोमवार रात करीब नौ बजे केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा सोमेश्वर से अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे। इसकी भनक खत्याड़ी के लोगों को लग गई। कुछ ही देर में महिलाओं सहित लोगों की भीड़ लोअर माल रोड सड़क पर जमा हो गई। इसी बीच टम्टा का काफिला भी मौके पर पहुंच गया। लोगों ने बीच सड़क खड़े होकर टम्टा का काफिला रोक दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने डीएम से फोन पर बात की और बार को बंद करवाने के निर्देश दिए। तब जाकर लोग शांत हुए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

