केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट कालाढूंगी में द स्कॉलर्स एकेडमी के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करेंगे

ख़बर शेयर करें

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट शुक्रवार 29 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
श्री भट्ट के कार्यक्रम के अनुसार वह शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस रामनगर से कालाढूंगी स्कॉलर एकेडमी पहुंचेंगे जहां द स्कॉलर्स अकादमी के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात श्री भट्ट 12:15 पर बूथ नंबर 52 चकलुवा कालाढूंगी पहुंचेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे। इसके पश्चात श्री भट्ट अपराह्न 2:00 बजे कालाढूंगी से गौलापार की ओर रवाना होंगे, जहां एंपोरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर गौलापार पहुंचेंगे, जिसके वार्षिक खेल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे तत्पश्चात 3:30 बजे काठगोदाम सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके पश्चात स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में करेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page