भवाली में समाजसेवी अनिरुद्ध वर्मा को केंद्रीय मंत्री ने दी श्रद्धाजंलि

ख़बर शेयर करें

भवाली। सोमवार को भवाली पहुँचे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने आर एस एस से जुड़े स्वयंसेवक स्व राजदीप वर्मा के पुत्र अनिरुद्ध वर्मा को श्रद्धाजंलि दी। शिनवार को 54 साल की उम्र में अचानक अनिरुद्ध वर्मा का देहांत हो गया था। नगर के विस्टा होटल में उन्हें श्रद्धाजंलि देने के लिए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी पहुँचे। उन्होंने उनकी फोटो में फूल माला डालकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रथाना की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, विनीत बोहरा, आदित्य बोहरा, कंचन साह, भगवती सुयाल, प्रकाश आर्य, पंकज अद्वेती आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page