रानीबाग एचएमटी जमीन उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित करने पर केंद्रीय रक्षा पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी और भारी उद्योग मंत्री का जताया आभार

ख़बर शेयर करें

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारत सरकार द्वारा रानी बाग काठगोदाम स्थित एचएमटी की 45.33 एकड़ जमीन को उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री मोदी और भारी उद्योग मंत्री का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट ने कहा कि रानी बाग एचएमटी की यह भूमि उत्तराखंड को हस्तांतरित होने के पश्चात विकास कार्यों में काम में लाई जाएगी। उन्होंने भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे का आभार व्यक्त किया है श्री भट्ट ने कहा कि एचएमटी का मसला काफी लंबे समय से विचाराधीन था लिहाजा केंद्र सरकार ने इसमें महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उत्तराखंड सरकार को यह भूमि हस्तांतरित कर दी है। अब इस भूमि का उपयोग प्रदेश के हित में विकास के लिए किया जाएगा श्री भट्ट ने कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा एचएमटी का निरीक्षण कर भारी उद्योग मंत्री मामले के निस्तारण का अनुरोध किया था। जिस का प्रतिफल आज मिल गया है अब राज्य सरकार इस भूमि का उपयोग प्रदेश के हित में कर सकेगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page