केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने घायल को पहुँचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने संवेदनशीलता का उदाहरण देते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट मंगलवार को हल्द्वानी से पंतनगर की ओर महामहिम राष्ट्रपति जी के कार्यक्रम मे जा रहे थे तभी टांडा बाईपास के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक अचेत सड़क पर पड़ा हुआ था उसे देख श्री भट्ट ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी की व्यवस्था कर घायल हुए व्यक्ति को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया और मौके पर ही अस्पताल के प्राचार्य अरुण जोशी से दूरभाष पर वार्ता कर घायल युवक के प्राथमिकता से उपचार करने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page