भवाली में लकड़ी टाल पार्किंग का केंद्रीय मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

-डीएफओ को फोन कर लीसा डिपो खाली करने के दिये निर्देश

शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नगर के लकड़ी टाल में पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। पॉलिका कर्मियों ने पुष्प गुच्छ, पौंध देकर स्वागत किया। उन्होंने पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा से मल्टी स्टोरी पार्किंग कॉम्लेक्स की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जिस पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर में जाम की समस्या बनी रहती थी, 200 गाड़ियों की पार्किंग व 80 दुकानें बनाई जा रही है। जिससे नगर में जाम की समस्या कम होगी। वही सभी विभागों, बैंकों को भी काम्प्लेक्स में जगह दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने डीएफओ को वन विभाग से लीसा डिपो खाली करवाने को कहा। जिससे पार्किंग का जल्द काम शुरू किया जा सके।
इस दौरान विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, उमा पढालनी, प्रियंका जोशी, उमा जोशी, पंकज जोशी, मनोज तिवारी, गौरव नेगी, पंकज कुमार, इन्द्र कपिल, पवन कपिल आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page