भवाली में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने नवरात्र के उपलक्ष्य में रोपे पौंधे

ख़बर शेयर करें

भवाली: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट सोमवार को नगर के पर्यटक आवास गृह में पहुँचे। जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसी बीच उन्होंने विधायक सरिता आर्य व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहले नवरात्र के उपलक्ष में पौंधारोपण किया। ततपश्चात वह नगर की पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन बिष्ट की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए। विवाह समारोह में शामिल होकर उन्होंने उनकी पुत्री को आशीर्वाद दिया। इस दौरान नीमा बिष्ट, मोहन बिष्ट, प्रकाश आर्य, शिवांशु जोशी, हितेश साह, पवन भाकुनी, मीना बिष्ट, कंचन साह, बालम मेहरा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page