दुःखद:: गेठिया में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी, होटल कर्मी की मौत

ख़बर शेयर करें

स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी, होटल कर्मी की मौत

हादसा

  • गेठिया में देर शाम हुआ हादसा, दीवार से टकराया युवक का सिर
  • स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से पहुंचाया हल्द्वानी, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नैनीताल। ज्योलीकोट के गेठिया क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से एक होटल कर्मी की मौत हो गई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। स्थानीय लोग उसे तत्काल निजी वाहन से हल्द्वानी के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल के अंदर घुसकर व्यापारी की चाकू मारकर कर दी हत्या

जानकारी के अनुसार गेठिया स्थित होटल माटी में कार्यरत साहिल शर्मा (33) शुक्रवार देर शाम दूध और अन्य जरूरी सामान खरीदने गया था। खरीदारी के बाद सामान रखने के पश्चात वह स्कूटी संख्या यूके04टीबी 8604 से वापस जाने लगा। इसी दौरान अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और करीब तीन फीट नीचे जा गिरी। हादसे में साहिल का सिर दीवार से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, सभी आईटीआई गैंग के सदस्य

युवक की गंभीर हालत देखते हुए स्थानीय निवासी दीपक शर्मा और राजेंद्र कोटलिया उसे अपने निजी वाहन से तत्काल हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में दो दिवसीय लेक कार्निवाल कल से, सजेगी लोक संस्कृति और बॉलीवुड संगीत की महफिल

स्थानीय लोगों के अनुसार साहिल मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का निवासी था और वर्तमान में दिल्ली में रहता था। वह पिछले दो वर्षों से अधिक समय से गेठिया स्थित होटल माटी में कार्यरत था। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।लLL

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page