अस्पताल के अंदर घुसकर व्यापारी की चाकू मारकर कर दी हत्या

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर/ जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जगतपुरा निवासी मोबाइल शॉप स्वामी नितेश जोहरी (36) की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। हमले में उनका छोटा भाई दिनेश और दुकान का एक कर्मचारी कमल भी घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, जगतपुरा निवासी नितेश जोहरी पुत्र कमलेश जोहरी घर में ही मोबाइल की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले उनका पड़ोस में मोबाइल की दुकान चलाने वाले व्यक्ति से विवाद हुआ था। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। नितेश ने इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए तहरीर भी दी थी।शुक्रवार सुबह दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी कशिश के साथ पहले मारपीट की गई। मारपीट में उसका सिर फट गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच पीछे से चार लोग पहुंचे और नितेश व वहां मौजूद अन्य लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू से वार किए। इस दौरान नितेश के सीने में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हमले में नितेश का छोटा भाई दिनेश और कर्मचारी कमल भी घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। नितेश अपने पीछे पत्नी पार्वती देवी और पुत्री लक्षिता को छोड़ गए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page