नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, सभी आईटीआई गैंग के सदस्य

ख़बर शेयर करें

मुखानी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चार युवक गिरफ्तार
पुलिस ने छह घंटे के भीतर चारों आरोपियों को दबोचा, आईटीआई गैंग से जुड़े बताए जा रहे युवक
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी शहर में चर्चित आईटीआई गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर रात पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली मुखानी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चार युवक नाबालिग बच्ची को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल का गूगल में प्लेसमेंट का सिलसिला जारी, एक और छात्र को मिला प्रतिष्ठित फुल-टाइम ऑफर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page