उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जाएगा, मुख्यमंत्री

ख़बर शेयर करें

सीएम धामी ने कहा, ‘समान नागरिक संहिता के लिए बनी 5 सदस्यीय कमेटी ने ड्राफ्ट पूरा कर लिया है। ड्राफ्ट मिलते ही विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा और पूरे उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जाएगा।’

अपने संदेश में सीएम धामी ने स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा, ‘गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के निर्माण का पर्व है। हमारा यह अद्वितीय संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर मार्गदर्शन करता रहा है।’

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान कार्ड से इलाज में परेशानी हो तो सीधे सीएमओ से करें शिकायत

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘गणतंत्र दिवस हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की भी याद दिलाता है। यह अवसर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने और राष्ट्र के लिए उनके लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है। संविधान के तहत यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के बुनियादी लोकतांत्रिक आदर्शों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहें।’सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं।’

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

सीएम धामी ने कहा, ‘राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया है। राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू की गई है।’ मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का भी आह्वान किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page