कांवड़िये को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर मौत

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर कोर कॉलेज के पास रोड पार कर रहे एक कांवड़िये की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। दिल्ली अस्पताल- प्रशासन की सूचना पर बहादराबाद पुलिस को शनिवार को घटना का पता चला। पुलिस मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के मुताबिक देव (19) निवासी कल्याणपुर दिल्ली शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ दिल्ली से हरिद्वार जल लेने जा रहा था। जैसे ही कोर कॉलेज से वह रुड़की की तरफ रोड क्रॉस करने लगा तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। परिजन उसे निजी वाहन से रुड़की अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे अपने साथ दिल्ली ले गए। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिल्ली अस्पताल प्रशासन ने बहादराबाद पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात देव हरिद्वार जल लेने आ रहा था। ट्रक की चपेट में उसकी मौत हो गई। बताया कि परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page