मामा ने भांजे को मौत के घाट उतारा

ख़बर शेयर करें

भगवानपुर। प्रेम संबंध के चलते बेटी से निकाह करने से नाराज मामा ने अपने भांजे की भरे बाजार चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया

पुलिस के अनुसार, कलियर क्षेत्र के रोलाहेड़ी निवासी 27 वर्षीय मुसिब ने दो साल पूर्व मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में रहने वाले अपने मामा की बेटी से प्रेम प्रसंग के बाद निकाह किया था। इसके बाद से मामा रंजिश रखने लगा था। शुक्रवार की दोपहर मुसिब हाल्लूमजरा में एक दुकान से सामान खरीद रहा था। उसी दौरान मामा ने दो बार पेट में चाकू से वार कर दिए। इससे मुसिब लहूलुहान होगिर गया। पुलिस मुसिब को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची।हायर सेंटर ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मामा की बेटी से निकाह करने पर घटना को अंजाम दिया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page