भवाली में गुरुवार को लगेगा यूसीसी शिविर, आप भी उठाएं लाभ

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में निःशुल्क यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) विवाह पंजीकरण शिविर रामलीला मैदान में गुरुवार को लगाया जाएगा। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रकाश आर्या ने कहा कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को यूसीसी के अंतर्गत अनिवार्य विवाह पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराना है। गुरुवार सुबह 10:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक रहेगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाएं।
कहा पति-पत्नी का आधार कार्ड,स्थायी निवास प्रमाण पत्र,
यदि स्थायी निवास प्रमाण पत्र, उपलब्ध न हो, तो निम्न में से कोई एक दस्तावेज ला सकते है।
01 वर्ष पुराना बिजली/पानी का बिल, स्वास्थ्य कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, एम्प्लॉयर आईडी, या रेंट एग्रीमेंट हाई स्कूल की मार्कशीट / पैन कार्ड / जन्म प्रमाण पत्र, दो गवाहों के आधार कार्ड, पति-पत्नी की साथ की एक फोटो, यदि बच्चे हों तो उनके जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है। कहा सभी दस्तावेज मूल रूप में लाए जाएं या मूल दस्तावेजों की फोटो खींचकर लाएं। केवल फोटो कॉपी मान्य नहीं होगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page