महाकुंभ से लौटते समय दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

ख़बर शेयर करें

चिंतीमजरा निवासी 25 वर्षीय दीपू यादव पुत्र मायाराम अपने छह

साथियों के साथ 25 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने

गया था। शुक्रवार तड़के प्रयागराज से लौटते वक्त शाहजहांपुर के

पास कार ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग

सितारगंज। ट्रक से टकराने के बाद शाजापुर में कार पलट गई। हादसे में दीपू यादव और 28 वर्षीय सुनील उर्फ सोनू पुत्र मनोज सागर निवासी वार्ड आठ सितारगंज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। एक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक घायल को सितारगंज के अस्पताल लाया गया है। मृतक दीपू पांच बहनों का इकलौता भाई था। चार बहनों की शादी हो चुकी है। वह अपने माता-पिता और बहन के साथ रहता था। दीपू सितारगंज के निजी चिकित्सालय में वार्ड ब्वॉय था। उसकी शादी नहीं हुई थी। माता-पिता बुजुर्ग हैं। वह घर का इकलौता कमाने वाला था। उधर, सुनील के दो भाई और बहनें हैं। सुनील निजी कार्य के साथ किसी कंपनी में नौकरी भी करता था। वह अविवाहित था।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page