नदी किनारे फोटो खींचना पड़ा भारी, नदी में डूबे दो युवक

ख़बर शेयर करें

टनकपुर। दोस्तों के साथ पूर्णागिरि मेले में आए दो भाई शारदा नदी में डूब गए हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पूर्णागिरि क्षेत्र में चरण मंदिर के समीप शारदा यानी कि काली नदी किनारे सेल्फी/फोटो खींच रहे थे। अचानक पैर फिसलने के चलते दोनों नदी में गिर गए। जानकारी के अनुसार डूबने वालों में मुकेश राजपूत उम्र करीब 15 वर्ष व राजू राजपूत पुत्र प्रेमशंकर उम्र 20 वर्ष निवासी आंवला बरेली शामिल हैं। पुलिस की टीमें दोनों को तलाशने में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार नदी के किनारे पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान एक भाई का संतुलन बिगड़ा। वहीं दूसरा भाई को बचाने के चक्कर डूबा गया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page