अब गर्जिया में दो युवकों की डूबने से मौत

ख़बर शेयर करें

रामनगर। यहां गर्जिया देवी मन्दिर के पास एक दुखद हादसे की खबर आ रही है। मुरादाबाद से घूमने आये दो युवकों की नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

मुरादाबाद हरथला निवासी आशीष ठाकुर उम्र 19 साल पुत्र राजकुमार और सूरज यादव उम्र 18 साल मनोकामना मंदिर के पास मुरादाबाद अपने दोस्तों के साथ आए थे गर्जिया मंदिर घूमने । नहाते हुए पानी के कुंड में डूबने से हुई दोनों युवकों की मौत, दोनों को रामनगर चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार में मचा कोहराम मच गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page