49 व 43 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लालकुआँ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें

संक्षिप्त विवरण –

डॉ0 मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग, जुर्म-जरायम की रोकथाम तथा गश्त के दौरान निम्न कार्रवाई की गई—

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

1- पुलिस कार्रवाई –

दिनांक 15.07.2026 को उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता, कांस्टेबल दयाल नाथ, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के द्वारा संदिग्ध वाहन चेकिंग, गश्त, जुर्म-जरायम की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र सिद्धार्थ, निवासी वीआईपी गेट, 2 किलोमीटर, थाना लालकुआँ को 2 किलोमीटर सर्विस रोड के पास, लालकुआँ से एक प्लास्टिक के कट्टे में 49 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को प्रकाश आर्या ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआँ में FIR No. 114/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

2- पुलिस कार्रवाई –

अभियुक्त प्रकाश सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता, निवासी खुरिया खत्ता नं. 12, बिंदुखत्ता, थाना लालकुआँ को खुरिया खत्ता नं. 12, बिंदुखत्ता से एक प्लास्टिक के कट्टे में 43 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को भाजपा नेता सचिन गुप्ता ने दी बधाई शुभकामनाएं

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआँ में FIR No. 115/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम –
1. उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता
2. कांस्टेबल दयाल नाथ
3. कांस्टेबल प्रहलाद सिंह

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page