डंपर में पेट्रोमैक्स जलाकर सो रहे दो चालकों की मौत

ख़बर शेयर करें

पीरूमदारा के बदेशा स्टोन क्रशर में 18 टायरा ट्रक (डंपर) के केबिन में पेट्रोमैक्स जलाकर सो रहे दो चालकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन में रेता भरवाने के बाद केबिन के शीशे बंद कर सो रहे थे। रविवार दोपहर बाद तक हलचल न होने पर स्टोन क्रशर के अन्य चालकों ने वाहन में देखा तो दोनों मृत मिले।

पीरूमदारा चौकी इंचार्ज बॉबी बिष्ट के अनुसार साथी चालकों, आसपास के लोगों ने बताया कि 28 वर्षीय इरफान पुत्र रुस्तम, 31 वर्षीय इकरार हुसैन पुत्र बुंदु निवासी चंदवार की मंडियां थाना असमोली जिला संभल यूपी शनिवार रात 18 टायरा ट्रक (डंपर) लेकर संभल से पीरूमदारा बदेशा स्टोन क्रशर पर रेता लेने पहुंचे थे। रविवार सुबह करीब चार बजे रेता भरने के बाद ठंड अधिक होने के चलते दोनों केबिन में पेट्रोमैक्स यानी छोटा सिलेंडर जलाकर सो गए।

ऑक्सीजन की कमी मौत की वजह: कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि दोपहर में ट्रक के केबिन में दो लोगों के पड़े होने की सूचना मिली थी। केबिन की जांच करने पर उसमें एक पेट्रोमैक्स मिला है ’ प्रथम दृष्टया मौत का कारण बंद केबिन में पेट्रोमैक्स जलने से ऑक्सीजन की कमी होना माना जा रहा है

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page