अनियमितता पर दो प्रिंसिपल निलंबित

ख़बर शेयर करें

ऊधम सिंह नगर में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने तीन विद्यालयों के औचक निरीक्षण पर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आने पर दो प्रधानाध्यापकों और एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। मामले राप्रावि बैतखेड़ी बाजपुर, राप्रावि मडैयाहट्टू केलाखेड़ा राप्रवि इस्लाम नगर खटीमा के हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

डीईओ ने बताया कि 13 फरवरी को बैतखेड़ी के स्कूल के औचक निरीक्षण पर दो अलग-अलग आवागमन पंजिकाएं मिले हैं। यहां पर कई अन्य कमियां भी मिली थीं। इस मामले में मोहम्मद यूसुफ एवं अन्य सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है।

दूसरी ओर 8 सितंबर 2025 को विकासखंड बाजपुर के विद्यालय मडैयाहट्टू के निरीक्षण पर पता चला कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अंगन लाल बिना प्रभार हस्तांतरण किए अवकाश पर चले गए थे। पूर्व में दिए नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। उनको उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

सहायक अध्यापिका की नियुक्ति संदिग्ध मिली: वहीं, इस्लामनगर खटीमा में उपशिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में सहायक अध्यापिका कीर्ति राना की नियुक्ति संदिग्ध मिली। उनपर कूटरचित प्रमाणपत्र से नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप था। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर कीर्ति को निलंबित कर उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय खटीमा से संबद्ध कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अनियमितताएं मिलने पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page