हल्द्वानी में दो लोगो की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई

ख़बर शेयर करें

ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को मॉर्चरी भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे काठगोदाम से निकली शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मृत्यु हो गई। हादसा इंद्रानगर बड़ी मस्जिद के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास आधार कार्ड, आरसी, हेडफोन, मोबाइल रिचार्ज फ्लैक्सी बरामद हुई है। आधार में लखीमपुर खीरी उत्तर निवासी अरुण (35) नाम लिखा है। जबकि आरसी में अमीर खान नाम दर्ज है। पुलिस मृतक की असल पहचान के प्रयास कर रही है। वहीं सप्ताह में एक दिन मुंबई के लिए चलने वाली समर स्पेशल की चपेट में आकर एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई। यह घटना शाम साढ़े पांच बजे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के करीब काठगोदाम की ओर हुई। देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page