ब्रेकिंग::कोरोना से दो लोगो की मौत

ख़बर शेयर करें

देश में शनिवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। मुंबई के ठाणे में एक और बेंगलुरु में एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामले भी बढ़ रहे हैं।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने बताया कि टीएमसी के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में गंभीर मधुमेह से पीड़ित 21 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ नए मामले सामने आए हैं। शहर में कोविड-19 के कुल 18 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, बेंगलुरु में 84 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। शनिवार को उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनको 13 मई को बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 17 मई को उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

कर्नाटक में सक्रिय मामलों में वृद्धि : कर्नाटक में कोरोना के 35 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 32 सिर्फ बेंगलुरु शहर में दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 20 दिनों में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गयी है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शनिवार को कहा कि सरकार सतर्क है और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। उधर, हरियाणा में चार मामले सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं : देश में कोरोना के बढ़ रहे मामले और नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी ज्यादातर ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट सक्रिय हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page