करंट लगने से दो की मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के काशीपुर में गुरुवार को खेत में लगी पानी की मोटर में करंट की चपेट में आकर मालिक और मजदूर की मौत हो गई। दोनों खेत में पानी देने के लिए मोटन चलाने गए थे। दोपहर में खाना देने पहुंचे बेटे ने दोनों को देखा तो हादसे का पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

पुलिस के अनुसार, कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम केसरी गणेशपुर निवासी 70 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह का घर के पास ही खेत है। गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे भूपेंद्र सिंह और उनके यहां काम करने वाला गांव का ही 24 वर्षीय सलविंदर सिंह उर्फ निक्का पुत्र स्व. गुरचरण सिंह खेत पर पानी लगाने गए थे। भूपेंद्र सिंह के बेट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर लगभग दो बजे वह उनको खाना देने खेत पर पहुंचा। उसने दोनों को मोटर के पास पड़ा देखा। बिजली सप्लाई बंद करने की कोशिश में उसे भी करंट का झटका लगा, लेकिन किसी तरह उसने मोटर में बिजली की सप्लाई बंद की। दोनों को अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गढ़ीनेगी के चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही ने बताया कि अभी किसी ने शिकायत नहीं की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page