मूसलाधार बारिश में गिरे दो मकान

ख़बर शेयर करें

लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को देहरादून के कारगी ग्रांट क्षेत्र में मूसलधार बारिश के कारण नदी किनारे बने दो मकान अचानक ढह गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पटेलनगर पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस व राहतकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के घरों की स्थिति का भी मूल्यांकन करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारियों को तीन दिन में मिलेगा वेतन, मानदेय में भी बढ़ोतरी

प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, दो मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि आसपास स्थित अन्य दो मकानों में भी दरारें देखी गई हैं। सावधानी के तौर पर क्षेत्र के 10 मकानों को तत्काल खाली कराया गया है और सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
Ad Ad

You cannot copy content of this page