बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

ख़बर शेयर करें

बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल
भीमताल, भवाली और नैनीताल में अनावश्यक रोकने पर जताई आपत्ति
भवाली। कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यातायात व्यवस्था के नाम पर अनावश्यक परेशान न किया जाए। यह मांग व्यापारी नेता एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नैनीताल के कुमाऊं मंडल सह प्रभारी अखिलेश सेमवाल ने पुलिस प्रशासन से की है।
उन्होंने कहा कि जिन श्रद्धालुओं और पर्यटकों की कैंची धाम क्षेत्र के होटलों में पहले से बुकिंग है और होटल संचालकों के पास पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध है, उन्हें भीमताल, भवाली या नैनीताल में नहीं रोका जाना चाहिए।
सेमवाल ने कहा कि शटल सेवा की व्यवस्था उन श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए बेहतर है, जिनकी कैंची धाम क्षेत्र में ठहरने की व्यवस्था नहीं है। लेकिन जिन पर्यटकों की होटल बुकिंग पहले से सुनिश्चित है, उन्हें अपने वाहनों से गंतव्य तक जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्हें जबरन शटल सेवा का उपयोग करने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कैंची धाम क्षेत्र में होटल बुकिंग वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था मौजूद है। ऐसे में बाहर से आने वाले भक्तों को अनावश्यक रूप से रोकने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था बनाई जाए, जिससे कैंची धाम आने वाले भक्तों की यात्रा सुगम और सुखद बनी रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page