परेशान मेडिकल स्टोर संचालक ने की खुदकुशी

ख़बर शेयर करें

मुखानी कोतवाली क्षेत्र के पीलीकोठी इलाके में एक बुजुर्ग ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भट्टों की पूजा के बाद कैंची धाम में शुरू हुआ मालपुए बनाना शुरू

जानकारी के मुताबिक पीलीकोठी स्थित ‘जीवन ज्योति मेडिकोज’ के संचालक 50 वर्षीय जीवन चंद्र जोशी अपनी पत्नी और बेटी के साथ मेडिकल स्टोर के ऊपर बने मकान में रहते थे। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। माना जा रहा है कि इसी बीमारी और मानसिक तनाव के चलते उन्होंने घर में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मुखानी कोतवाली के प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि पीड़ित ने गुरुवार रात घर में खुदकुशी की। जांच में बीमारी की बात सामने आई है। वह कैंसर से पीड़ित थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page