माही के साथी अंकित के दो हत्यारोपी ऊषा और रामऔतार पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

अंकित हत्याकांड का आखिरी दो हत्यारोपी ऊषा और रामऔतार को पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार कर लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार तक पुलिस दोनों को लेकर शहर पहुंचेगी। जिसके बाद कत्ल के कई और गहरे राज से पर्दा उठेगा। नौकरानी ऊषा और उसका पति रामऔतार अंकित की हत्या में माही के अहम मोहरे थे। 
   

14 जुलाई की रात हुई शहर के युवा कारोबारी अंकित चौहान की हत्या में सबसे पहले 18 जुलाई को सपेरे रमेश नाथ को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 23 जुलाई को हत्याकांड की मास्टर माइंड माही उर्फ डॉली को उसके प्रेमी दीप कांडपाल के साथ रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

जबकि बरेली से ट्रेन से भागी माही का नौकरानी ऊषा और उसके पति रामऔतार को भी 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल में ऊषा देवी का मायका है। बरेली से नौकरानी ऊषा और उसका पति रामऔतार अपने दो बच्चों के साथ पश्चिम बंगाल भाग गए थे। रास्ते में उन्होंने एक बार मोबाइल ऑन किया और मोबाइल ऑन करते ही पुलिस को पता लग गया कि दोनों कहा जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

 जांच में जुटी पुलिस ने बरेली में रेलवे स्टेशन और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि भी कर ली। जिसके बाद एक टीम को दोनों के पीछे रवाना कर दिया गया। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पहुंचने के बाद इन्होंने फिर मोबाइल ऑन किया और इस बार दोनों की लोकेशन मिल गई। इधर, पीछा करते नैनीताल पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल पहुंच गई। यहां नैनीताल पुलिस की टीम ने लोकल पुलिस से संपर्क साधा और दोनों के बारे में जानकारी साझा की। जिसके बाद पश्चिम बंगाल की टीम ने दोनों को धर दबोचा। 
   

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई को दोनों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिंट रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद टीम दोनों को लेकर 26 जुलाई बुधवार तक हल्द्वानी पहुंच जाएगी।  

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page