सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

ख़बर शेयर करें

टिहरी में दीनगांव मुखेम माेटर मार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ओनालगांव के पास एक किशोर और एक युवक की बाइक हादसे का शिकार हो गई। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बालकृष्ण(19) पुत्र गाेविंद सिह राणा निवासी ग्राम मुखमालगांव पट्टी उपली रमाेली और विपिन(17) पुत्र अजय पाेखरियाल निवासी ग्राम पाेखरी पट्टी उपली रमाेली अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए उत्तरकाशी गए थे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page