खाई में गिरी कार दो की मौत

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी में नैनबाग तहसील के अंतर्गत दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे पर मरोड़ बैंड के पास एक कार खाई में यमुना नदी के किनारे गिरी मिली। जिसमें सवार दो लोगों के शव मिले हैं। कार सवार शनिवार रात से गायब थे। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शवों को सड़क तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

नैनबाग पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया सोमवार शाम करीब पौने छह बजे सूचना मिली थी कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मरोड़ बैंड के पास एक कार यमुना नदी के किनारे गिरी है । अत्यधिक गहरी खाई और नदी के कारण उत्तरकाशी जिले के बड़कोट से एसडीआरफ की टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर बुलाया गया।

एसडीआरफ, पुलिस, तहसील की टीम ने कार दुर्घटना में मृतक विजय

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

वालिया (53) पुत्र रामचंद्र वालिया निवासी सेवला कलां थाना

पेटलनगर देहरादून और पवन कुमार (66) पुत्र रतन सिंह निवासी इंद्रलोक कॉलोनी जगजीतपुर हरिद्वार के शव बाहर निकाले । पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नैनबाग पीएचसी भेजा है। मौके पर मौजूद मृतक पवन कपिल के बेटे अविनाश ने बताया शुक्रवार 22 सितंबर सुबह दोनों यमुनोत्री धाम की यात्रा पर गये थे। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार रात को ही कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, क्योंकि रात 10 बजे के बाद से दोनों फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। 24 सिंतबर को देहरादून और हरिद्वार कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार परिजनों को सूचना दी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page